दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, परिजनों ने लगाया जाम
कन्नौज, जून 14 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर के तिरवा रोड पर साइकिल सवार एक दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने तिर्वा रोड पर शव रख कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तकरीबन डेढ़ घंटे बाद परिजनों व ग्रामीणों की समझा बुझा कर जाम खुलवाया।घटना का विवरण रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी निवासी दिव्यांग राम मूरत 33 पुत्र अतर सिंह साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था। तभी तिर्वा रोड पर मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनन फानन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने हंगामा काटते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.