रायबरेली, फरवरी 28 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दिव्यांग (नेत्रहीन) लापता युवक का बीते शुक्रवार को भदोखर थाना क्षेत्र में झाड़ियों में शव मिला था। परिजनों की ओर से कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें की पुलिस ने जांच शुरू की तो दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक आरोपी भी नेत्रहीन है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। शहर कोतवाली के गल्ला मंडी नहर पट्टी रतापुर के रहने वाले अजय कुमार सरोज पुत्र स्व.जतू (26) बीती 21 फरवरी को अचानक लापता हो गया था। परिजनों युवक की खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बीती 22 फरवरी को लापता युवक की मां कुंती देवी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बेटे के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं लापता हुए दिव्यां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.