फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं को डीएम निधि गुप्ता वत्स एवं एसपी ने सम्मानित किया। साथ उनके माता पिता का भी अभिनंदन किया गया। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में शनिवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में लोकोमोटर, श्रवण बाधित एवं दृष्टिबाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएम ने कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों ने जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। डीएम एवं एसपी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीडीओ, डीआईओएस, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा विशेष शिक्षक उमा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...