बरेली, सितम्बर 10 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए गठित मेडिकल बोर्ड से डॉक्टर लक्ष्मीकांत सक्सेना को हटा दिया गया है। उनके खिलाफ प्रशासन ने जांच कराई थी। जांच में उनके विरुद्ध रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। उसके बाद उनको अब मेडिकल बोर्ड से हटा दिया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र का भी मामला पकड़ा है। इस मामले में भी कई प्रमाण पत्र बरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से बनाए गए हैं। इसमें बहरेपन के प्रमाण पत्र का सत्यापन भी डॉक्टर लक्ष्मीकांत सक्सेना ने किया है माना जा रहा है कि उनको मेडिकल बोर्ड से हटाने के पीछे यह भी एक प्रमुख वजह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...