कानपुर, जून 15 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर की स्टाफ जिमखाना की ओर से दो दिवसीय इंस्टीट्यूट बैडमिंटन लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ प्रो. कांतेश बलानी ने किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में टीम-8 (मनीष खरवार) विजेता बनी। दूसरे स्थान पर टीम-2 (सत्य शिवा राव) रही। महिला वर्ग में रेनू वर्मा विजेता बनीं तो दिव्यांग वर्ग में गिरीश पंत विजेता बने। उपेंद्र पराशर उपविजेता रहे। समापन समारोह में प्रो. नवरोज, डॉ. नवीन कुमार गुडे ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...