दिव्यांग महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
संभल, जुलाई 1 -- बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी युवक 26 जून की दोपहर उसके घर पहुंचा और डरा धमकाकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पीड़िता थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी राजीव मलिक का कहना है कि दुष्कर्म की शिकायत गलत है, जिस पर आरोप है वह रुपयों का तकादा करने गया था। यह भी पढ़ें- दिव्यांग महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप इसी दौरान मारपीट हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.