बक्सर, मई 24 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नेहरू नगर की एक दिव्यांग महिला ने अपने देवर पर शराब पीकर मारपीट करने और उत्पात मचाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक नेहरू नगर निवासी संतोष राम की पत्नी निराशा देवी दिव्यांग है। उसने टाउन थाना की पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका देवर कुंदन राम अक्सर शराब पीकर उसके व उसकी सास के साथ मारपीट करता है। उसकी पांच बेटियां हैं, जिन्हें गंदी गालियां देता है। जब वह अपनी मां को मार रहा था और वह बचाने गई तो उसे भी मारने लगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग महिला ने देवर पर दर्ज कराया शराब पीकर मारपीट करने का मुकदमा यही नहीं, उसके शौचालय का पाइप तोड़ दिया। महिला ने पुलिस से देवर के उत्पात से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...