लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, संवाददाता। पारा इलाके में राष्ट्रीय स्तर की पैरा बैडमिंटन दिव्यांग महिला खिलाड़ी ने सहपाठी युवती और उसके साथी पर घर में घुसकर मारपीट की शिकायत की है। साथ ही पीड़िता ने निकाह को लेकर आरोपी सहपाठी युवती की ओर से व्हाट्सऐप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पारा थाने में एफआईआर लिखाई है।

पीड़िता की जानकारी उन्नाव बांगरमऊ के आसत गांव की दिव्यांग बेटी पारा के मॉडर्न सिटी में किराए पर रहती है। वह शकुंतला विवि की एमऐड छात्रा और राष्ट्रीय स्तर पैरा बैडमिंटन की खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी के मुताबिक विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राएं व्हाट्सऐप के पर्सनल ग्रुप से जुड़े हैं। पारा पुलिस के मुताबिक पीड़ित खिलाड़ी का निकाह तय हो गया है। आरोप है कि सहपाठी भक्ति गर्ग ने उसके निकाह को लेकर व्हाट्सऐप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी...