गोरखपुर, नवम्बर 22 -- हरपुर बुदहट। क्षेत्र के मझौरा गांव में खुले में शौच करने से मना करने पर दिव्यांग महिला और उसकी सास को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीना देवी दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 नवंबर की शाम उन्होंने कुछ लोगों को घर के पास शौच करने से रोका था। इस पर गांव के विलक्षण, सुदेश, अर्जुन और राज भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मीना देवी और उनकी सास कमलावती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...