वाराणसी, मार्च 1 -- चौबेपुर। क्षेत्र के पंचराव की ऋचा पांडेय ने पड़ोसियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रविवार को चौबेपुर थाने में केस दर्ज कराया। ऋचा के पति का निधन हो चुका है। उसका कहना है कि पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस लिए उसे प्रताड़ित कर भगाना चाहते हैं। उसने पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...