प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सदर तहसील में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अध्यक्षता कर रहे डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दिव्यांग महिला की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने और पीएम आवास का निर्माण कराने का निर्देश अफसरों को दिया। सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम शिव सहाय अवस्थी ने की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उर्मिला देवी (दिव्यांग) निवासी पूरेरायजू ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की धनराशि मिल चुकी है लेकिन पड़ोसियों ने उसकी भूमि पर पहले से शौचालय का निर्माण कराने के साथ छप्पर आदि रखकर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम ने तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर प्राथमिकता से शिकायत का निस्तारण करने का निर्देश दिया। कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समाधान मौके पर जाकर करे...