प्रयागराज, फरवरी 17 -- दिव्यांग भाई बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कौशल विकास की ओर से दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कौशल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत छह फरवरी को मुख्यालय से हुई। इसके तहत दिव्यांगों को सौर ऊर्जा, प्री मेडिकल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर रोजगार मेला का आयोजन कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से अधिक से अधिक दिव्यांगों को जोड़ा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.