कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। सेवायोजन कार्यालय परिसर स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय से चोरों ने पंखे, तौलिया, बाथरूम की टोटियां समेत अन्य सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर मामले की शिकायत काकादेव पुलिस से की गई। रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विनय उत्तम के अनुसार 19 नवंबर 2025 के बीच कार्यालय में दो चोर दाखिल हुए। उन्होंने एमआर किट, ब्रेल किट, तीन पंखे, बाथरूम के नलों की टोटियां, तौलिया, रॉड सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटनाक्रम कार्यालय में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और परिसर में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.