बांदा, जून 25 -- बांदा। डीआईजी से शिकायत करने के बाद थाने पहुंचे दिव्यांग को कस्बा इंचार्ज और थानाध्यक्ष ने लात घूसो से मारपीट कर घायल कर दिया। दिव्यांग ने आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दिव्यांग का कहना है कि अगर थानाध्यक्ष कस्बा इंचार्ज पर कार्रवाई नही हुई तो वह एसपी कार्यालय में सपरिवार आत्मदाह कर लेगा। उधर थानाध्यक्ष का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। मामला रूपयो के लेन देन का है। गुरूवार को तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी दिव्यांग धर्मेद्र पुत्र श्रीचंद्र ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सजीवन लाल पुत्र दुखीपाल ने मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया था। वह 14माह से न्याय पाने के लिए भटक रहा था। कार्रवाई न होने पर वह गुरूवार को डीआईजी से मिला उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि व...