बांदा, जून 26 -- बांदा। एसपी कार्यालय पहुंचे दिव्यांग ने थानाध्यक्ष और कस्बा इंचार्ज पर कार्रवाई न होने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उसका आरोप है कि डीआईजी से शिकायत करने के बाद जब वह थाने पहुंचा तो कस्बा इंचार्ज और थानाध्यक्ष ने लात घूसों से उसे पीटा। इससे वह घायल हो गया। दिव्यांग ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। मामला रुपयों के लेन देन का है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी दिव्यांग धर्मेद्र पुत्र श्रीचंद्र ने गुरुवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि सजीवन लाल पुत्र दुखीपाल ने मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया था। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बोला...परिवार के साथ एसपी कार्यालय में करेगा आत्मदाह वह 14 माह से न्याय पाने के लिए भटक रह...