कटिहार, जून 30 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बालिकाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें शिक्षा के साथ आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत जिले के 23 पीएमश्री स्कूलों में नामांकित पात्र दिव्यांग छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए विभाग ने सभी विद्यालयों से लाभुक छात्राओं की सूची तैयार कर भेजने का निर्देश दिया है।

छात्रवृत्ति योजना का विवरण शिक्षा विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाली सभी श्रेणी की दिव्यांग बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रत्येक छात्रा को दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। यह राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई और दैनिक शैक्षणिक जरूरत...