प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। सामाजिक संस्था आशीर्वाद की ओर से गुरुवार को एसआरएन अस्पताल मार्ग पर स्थित बचपन डे केयर सेंटर में गुरुवार को होली उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कॉल्विन अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. राकेश पासवान ने कहा कि दिव्यांग बच्चे भी अपनी प्रतिभा से देश में नाम रोशन कर रहे हैं। बचपन डे स्कूल के बच्चे भी भविष्य में अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाएंगे। दृष्टि दिव्यांग गुनगुन जायसवाल ने मोहक गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। अतिथियों ने बच्चों को पिचकारी और उपहार भेंट किए। बच्चों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी गयी। संस्था के सचिव मनीष वर्मा, सह-सचिव विमल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष काशिफउद्दीन, अधीक्षक चंद्रभान द्विवेदी, डॉ. आरके पाठक, मनीष गर्ग, सौरव सिंघानी, सविता जायसवाल, महेश मिश्र, संजू कुशवाहा, आस्था द्विवेदी मौजूद रहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.