गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था शास्त्री नगर की ओर से संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर फतेउल्लाहपुर राजादी में योग साधना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग गुरु अमित तिवारी के मार्ग दर्शन में ओम और सूर्य नमस्कार के साथ प्रारम्भ किया गया। दिव्यांग बच्चों ने पूरे मनोयोग के साथ योग किया। उन्हें योग साधना से लाभ मिलने वाले शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान आकर्षित किया गया। जिसमें रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, शारीरिक रूप से अंग में दर्द या मोटापा बहुत से फायदे हैं। जो बिना औषधी के निवारण है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है योग जो प्रातः काल में सिर्फ आधा घंटा नियम पूर्वक करने से प्राप्त हो सकता है। संस्था के संरक्षक सविता...