सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। बुधवार को सभी प्रखंड के दिव्यांग बच्चों, अभिभावकों ने हेरिटेज सेंटर-सह-म्यूजियम का भ्रमण किया। अभिभावकों द्वारा बताया गया कि म्यूजियम इतिहास, कला और संस्कृति के जीवंत केंद्र हैं, जो पुरानी धरोहरों को संरक्षित कर हमें एक अलग युग का अनुभव कराते हैं। यह बच्चों की कल्पना और जिज्ञासा को बढ़ाता है, उन्हें वास्तविक वस्तुओं के माध्यम से सीखने का व्यावहारिक अनुभव देता है। यह सिर्फ एक घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक सुरक्षित वातावरण में मनोरंजन के साथ ज्ञान प्राप्त करने का एक शानदार तरीका है। म्यूजियम भ्रमण में अभिभावक एवं बच्चों में काफी उत्साहित नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.