दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिलाने के लिए लगा शिविर
बलरामपुर, सितम्बर 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी पचपेड़वा सियाराम के निर्देशन में 01 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर आयोजित किया गया। जिला समन्वयक आभा त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में कुल 93 बच्चों का असेसमेंट किया गया, जबकि 98 बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 160 बच्चों का असेसमेंट कर 154 बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चयनित किया गया है। चिन्हित बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाएगी। दिव्यांग बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.