सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- शिवहर। बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का डायट भवन में आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को सामान्य बच्चों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों को सहज और सरल तरीके से शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को दिव्यांग बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली कठिनाईयों तथा इसके समाधान के उपाय के बारे में बताया गया। जिससे कि दिव्यांग बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ सके तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर स्तर पर समुचित प्रयास करने को कहां गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को अब हमारे सहानुभूति की आवश्यकता नहीं ह...