औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय, औरंगाबाद में दिव्यांगों की प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीओ स्थापना भोला कुमार कर्ण ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों को सबलता का प्रतीक बनाएं और उनकी उत्कृष्ट क्षमताओं को सामने लाकर समाज में उनके बारे में प्रचलित मिथक तोड़ें। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह और डीपीओ स्थापना ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। प्राचार्य ने कहा कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को उन लोगों की कहानियां सुनाएं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं माना और अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.