कोडरमा, जून 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों को विद्यालय की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी तथा प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मी उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक ने बताया कि 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाकर दिव्यांग बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना आवश्यक है, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें। यह भी पढ़ें- ...