नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के दिव्यांग बच्चों को दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा दिया जा सकता है। इसे लेकर दिल्ली सरकार द्वारा योजना तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो यह बीमा 10 से 12 लाख तक का हो सकता है। इस स्वास्थ्य बीमा से दिव्यांग बच्चों के उपचार, ऑपरेशन एवं उपकरण लेने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार राजधानी में दिव्यांग बच्चों को अभी तक सरकार की तरफ से प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। लेकिन इन बच्चों के उपचार पर कई बार बड़ी राशि खर्च होती है जो परिजनों के लिए जुटानी मुश्किल होती है। ऐसे परिजनों की सहायता करने के लिए दिल्ली सरकार यह स्वास्थ्य बीमा लाने की योजना बना रही है। यह भी पढ़ें- खर्च की नो टेंशन! दिल्ली सरकार इन्हें दे सकती है 13 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर; चल रही तैयारी फिलहाल दिल्ली सरकार इस योज...