दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों की सैर कराएगा शिक्षा विभाग
गाज़ियाबाद, अगस्त 12 -- - शासन ने जारी किया डेढ़ा लाख का बजट, तीन बैच में 50-50 बच्चों के लिए आयोजित होंगे भ्रमण कार्यक्रम गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे दिव्यांग बच्चों को अब शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाएगा। इन बच्चों को ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्थलों की सैर कराकर इतिहास और संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। दावा है कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सैर के लिए कुल 150 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों को हर माह मिलेगा 600 रुपये एस्कॉर्ट भत्तासमग्र शिक्षा अभियान समग्र शिक्षा अभियान के तहत अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच पूरे प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम शुरू की गई है। इसी के तहत दिव्यांग बच्चों को भी अब सैर पर ले जाया जाएगा। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.