जमुई, अगस्त 2 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में रविवार को जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत केशोपुर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक सेवा योजना 2021 थी। कार्यक्रम का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया। पैनल अधिवक्ता श्री शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विकलांग बच्चों के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2021 को विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने और न्याय तक उनकी समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 14 नवंबर 2021 को शुरू किया गया था। बाद में 2024 में इस योजना को अन्य बाल-...