महाराजगंज, मई 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सीपी क्लीनिक एवं रिहैबिलिटेशन वार्ड शुभारंभ हो गया। इससे सेरेब्रल पाल्सी और दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क सुविधा का लाभ मिलेगा।केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विंग का संचालन और देखरेख संस्थान के वरिष्ठ डॉक्टर और बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के चिकित्सा विशेषज्ञ की टीम करेगी। ऐसे में 14 वर्ष से कम आयुवर्ग का सेरेब्रल पाल्सी या शारीरिक रूप से अक्षम बच्‍चे निःशुल्‍क फिजियोथेरेपी व इलाज ले सकेंगे। रोटरी क्लब चार्टड प्रेसीडेंट विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि सीपी क्लिनिक व रिहैबिलिटेशन वार्ड दिव्यांग बच्चों के लिए संजीवनी साबित होगी। आर्थोपेडिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. वरा प्रसाद और फिजियोथेरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुशवा...