सहारनपुर, मई 2 -- नकुड़, संवाददाता। समाज सेविका प्रतिभा जैन ने कहा कि समाज में दिव्यांग बच्चों को एक अभिशाप न मानकर उनके अंदर से हीन भावना को निकालकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें। इससे निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे। शनिवार को मुख्य अतिथि समाज सेविका फराना राव व प्रतिभा जैन ने नगर के प्राथमिक विद्यालय नम्बर दो में आयोजित दिव्यांग बच्चो के लिए रिसोर्स सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान फराना राव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षित कर समाज को मजबूत करना होगा। स्पेशल एजुकेटर चंद्रमणि रुहेला, विपुल कुमार शर्मा, कमलेश कुमार शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बताया कि बच्चों के शिक्षण व प्रशिक्षण के लिए रिसोर्स सेंटर पर टीएलएम, स्पीच ट्रेनर, डेली प्लेयर, साउंड सिस्टम, खेलकूद सामग्री आदि सामग्री की पूर्ण व्यवस्था ह...