प्रयागराज, मार्च 31 -- नेहरू ग्राम भारती (मानित) विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं बिहार में रिसोर्स टीचर के पद पर कार्यरत राकेश ने मंगलवार को कुलाधिपति मनीष मिश्रा से मुलाकात कर दिव्यांग बच्चों के लिए मटेरियल किट भेंट की। यह सामग्री दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और मानसिक विकास में सहायक होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे पूर्व छात्रों की जिम्मेदारी और अपने संस्थान से जुड़ाव का प्रेरक उदाहरण बताया। इस पहल को विश्वविद्यालय की समावेशी शिक्षा की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.