रुडकी, नवम्बर 29 -- अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारियों ने आईआईटी स्थित अनुश्रुति एकेडमी फॉर द डैफ का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महासंघ की ओर सेRs. 5100 रुपये का सहयोग दिया। इस धनराशि का चेक उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य विभूति सैनी को सौंपा। इस मौके पर महासंघ अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि संघ लगातार निर्धन और जरूरतमंद लोगों की सहायता करता रहता है। इस मौके पर दिनेश कुमार, शुकल चंद, अजय यादव, उज्जवल मौर्य, मोहम्मद आलम, एसके सिसोदिया, नवनीत कुमार, नीलम, माधव, संजय धीमान, अनिल, राहुल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...