सीतामढ़ी, जून 20 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी जरूरतों के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग ने विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत 6 से 18 वर्ष आयुवर्ग (कक्षा 1 से 12 तक) के अस्थि, श्रवण, दृष्टि एवं मानसिक दिव्यांग बच्चों की जांच, मूल्यांकन, दिव्यांगता प्रमाणीकरण व यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए 10 जुलाई से 29 जुलाई तक सभी प्रखंड संसाधन केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे。 यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए जिलेभर में 10 से लगेंगे विशेष शिविरविशेष शिविर का आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर आयोजित इस अभियान के तहत विशेषज्ञों की टीम दिव्यांग बच्चों की जांच करेगी। जांच के आधार पर पात्र बच्चों का चयन कर उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिवि...