कौशाम्बी, दिसम्बर 23 -- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन व बीईओ मूरतगंज हिना सिद्दीकी के कुशल मार्गदर्शन मे दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा हेतु कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रो की कार्यत्रियों को प्रशिक्षिण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यकत्रियों को दिव्यांग बच्चों के लिए शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओंकी जानकारी दी गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन सीडीपीओ मूरतगंज रेनू वर्मा ने दिव्यांगो की सरकारी सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्पेशल एजुकेटर राम बहादुर कुशवाहा एवं वशिष्ठ नारायण शुक्ल ने दियांग बच्चो के लिए आंगनवाडी प्रोटोकाल, दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान व शीघ्र हस्तक्षेप, दिव्यांगता की बाधाओं की पहचान व निदा...