लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र कुंभी कंजा पर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीराम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक प्रेम पाल गंगवार, जगतपाल, सुमन लता एवं ओम प्रकाश द्वारा समावेशी शिक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसमें दिव्यांग बच्चों की पहचान, असेसमेंट, नामांकन, शिक्षण विधियां, सहायक अधिगम सामग्री, दिव्यांग प्रमाण पत्र से मिलने वाली सरकारी सुविधाएं, भारतीय पुनर्वास परिषद, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, अधिनियम के अंतर्गत दिव्यताओं की जानकारी, पाठ्यक्रम अनुकूलन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का अनुप्रयोग, सभी विषयों में शिक्षण और शारीरिक शिक्षा जैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.