धनबाद, जून 11 -- धनबाद। डीसी के निर्देश पर विद्यालय से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों के नजदीकी विद्यालयों में नामांकन के लिए 15 जून से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। विशेष नामांकन अभियान में दिव्यांग बच्चों का पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में नामांकन कराकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...