बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच। बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में सोमवार को मजिस्ट्रेट प्रिया राय व एडीजे कविता निगम ने बाबा सुंदर सिंह चाइल्ड डेवलपमेंट एंड आर्टिज्म रिहैबिलिटेशन सेंटर का उद्घाटन किया। थेरेपी सेंटर में दिव्यांग बच्चों को हर प्रकार की वह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूल की प्रबंधक डॉ.बलमीत कौर ने बताया कि स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, कान की जांच डॉ.शकुंतला मिश्रा, पुनर्वास विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.कौशलेंद्र कुमार, डॉ. चंद्र किशोर व डॉ.मणि रत्नम करेंगे। उद्घाटन के दौरान विशिष्ट अतिथि अनिल गोयल, अर्चना जैन, रागिनी श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह, अवनीश श्रीवास्तव, गोपीकांत शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...