दिव्यांग बच्चों के उपकरण मापन कैंप में 107 बच्चे चिन्हित
उरई, सितम्बर 21 -- उरई, संवाददाता। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत विकास खंड परिसर एमएसडी तीतरा खलीलपुर में एलिम्को कानपुर के सहयोग से विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण एवं उपस्कर मापन कैंप का आयोजन किया गया। यहां उपकरणों के लिए 107 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशानुसार शिव दीन चौधरी के नेतृत्व में स्पेशल एजुकेटरों की टीम ने विकासखंड नदीगांव, कोंच, जालौन एवं नगर कोंच से आए कुल 107 दिव्यांग बच्चों को 150 सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया। इन उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स, ब्रेल किट, रोलेटर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, टीएलएम किट आदि शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: 123 दिव्यांग बच्चों को मिलेगी आत्मनिर्भरता की नई राह ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.