कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- स्कूल चलो अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को विकास खंड सरसवा क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन का अभियान चलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में संचालित कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने अभियान को अंजाम देने का काम शुरू कर दिया है। स्पेशल एजुकेटर शारदा कुमार सिंह द्वारा टीम के साथ गांव-गांव पहुंचकर दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है तथा अभिभावकों को उन्हें नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में नामांकित कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान के दौरान अभिभावकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी भ...