दिव्यांग बच्चों की खेल और कला प्रतिभा को मिलेगा मंच
बरेली, अगस्त 11 -- बरेली। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर राज्य परियोजना कार्यालय ने समग्र शिक्षा के तहत सभी 75 जिलों को एक-एक लाख रुपये, कुल 75 लाख रुपये की धनराशि एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से जारी की है। प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, ट्राईसाइकिल रेस, रस्साकसी, फुटबॉल, छूकर पहचानो समेत विभिन्न खेल होंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों में निबंध, पर्यावरण, जल व वन्यजीव संरक्षण और वृक्ष बचाओ विषय पर कला प्रतियोगिता, लोकगीत, भजन, देशगीत, नृत्य और वादन जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.