दिव्यांग बच्चों की कलाकृतियों ने बटोरी सराहना
अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग) एवं अखिल भारतीय दिव्यांग जन कल्याण समिति, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मंद-बुद्धि एवं मूक-बधिर विद्यालय में संचालित 10 दिवसीय लोक चित्रकला कार्यशाला का रविवार को समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा तैयार की गई आकर्षक लोक चित्रकलाओं एवं हस्तनिर्मित कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम की प्रशिक्षिका दीपा सिंह व वाणी शुक्ला ने कार्यशाला की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि 10 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों को पारंपरिक लोक चित्रकला, रंग संयोजन, रेखांकन, हस्तकला तथा भारतीय लोक संस्कृति से जुड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.