गिरडीह, जून 20 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में बीडीओ केबी कच्छप की अगुवाई में शिक्षा विभाग के कर्मियों के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष नामांकन अभियान के तहत 6 से 18 साल तक के दिव्यांग बच्चों का स्कूलों में अनिवार्य रूप से नामांकन करवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में स्कूली शिक्षा से वंचित सभी दिव्यांगों का नामांकन विद्यालय में करवाने को कहा गया। जानकारी दी गयी कि इस अभियान के तहत नामांकन के लिए छह बच्चों का चयन कर लिया गया है। मौके पर बीपीओ श्रद्धा कुमारी, बीआरपी आकाश राज, सीआरपी राजीव रंजन, कैलाश राम, अरुण राम, कृष्णा चौधरी, रिसोर्स शिक्षक विकास कुमार गुप्ता, शिक्षक शत सुकृत लाल, राकेश कुमार, कंचन चौधरी आदि लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों का नामांकन पर हुई चर्चा

हिंदी ह...