लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- पसगवां। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय बरखेरिया जाट में मापन कैंप आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 187 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। एलिम्को की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की दिव्यांगता के प्रकार और उनकी जरूरतों के अनुसार परीक्षण कर उपकरणों के लिए संस्तुति तैयार की। टीम में पीआरओ अब्दुल रहमान, ऑडियोलॉजिस्ट विकास कुमार, कैलिपर हेड हाफिज, डाटा फीडिंग ऑपरेटर हर्ष कुमार शामिल रहे। विशेषज्ञों ने बच्चों की सुनने, बोलने, चलने-फिरने सहित अन्य दिव्यांगताओं का परीक्षण किया। यह भी पढ़ें- मेजरमेंट कैंप में 117 दिव्यांग बच्चे चिन्हित, 106 को दिए उपकरण मापन के दौरान ट्रा...