जौनपुर, मार्च 31 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण सोमवार को किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने कहा कि बंदियों को शासन की सभी निर्धारित सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए। वहीं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कारागार परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप रखने की बात...