सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिला कारागार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल की गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से गुरुवार को कारागार में निरुद्ध दिव्यांग बंदियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम अंतर्गत बंदियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ब्लाइंड केन (सफेद छड़ी) एवं ट्राईसाइकिल (दिव्यांग साइकिल) प्रदान की गई। इन उपकरणों से बंदियों को दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ उनकी गतिशीलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक सचिन वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कारागार में निरुद्ध प्रत्येक बंदी के पुनर्वास, सशक्तिकरण व मानवीय गरिमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बंदियों के लिए इस प्रकार की पहल उनके आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.