शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- जिले में दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को संशोधित तहरीर सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने चौक कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। यह तहरीर पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है, उसके बाद भी मुकदमा दर्ज कराने की दूर की बात जांच भी शुरू नहीं हो पाई। वहीं फिर से शनिवार को सीएमओ की ओर से अब कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भेजी है। मामले को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को संयुक्त निदेशक अभियोजन और डीएम के साथ बैठक कर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। बता दें कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने में अनियमितताओं की जांच में मुख्य बाबू सहित 13 बाबू और ऑपरेटर दोषी पाए गए हैं, जिसमें एक की मृत्यु हो जाने के बाद डीएम के निर्देश पर फिर से...