बलिया, मई 2 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से कस्बा निवासिनी आरजू खातून ने दिव्यांग पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उसे पेंशन नहीं मिल रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को मामले का शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर आए कुल 193 प्रार्थनापत्रों में मौके पर 10 का निस्तारण हुआ। बाकी 183 आवेदनों को सम्बंधित विभाग को इस आदेश के साथ भेजा गया कि इसे समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें。 यह भी पढ़ें- मौके पर ही डीएम ने खतौनी ठीक करवाकर उपलब्ध कराईशिकायतों का समाधान इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जा, वरासत और अन्य राजस्व संबंधी विवादों से जुड़ी थी। जि...