पीलीभीत, जुलाई 6 -- पीलीभीत। दिव्यांगजनों की पेंशन समय से जारी न होने पर अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन (दिव्यांग प्रकोष्ठ) के जिला अध्यक्ष अजय प्रकाश पाण्डेय ने सरकार से जल्द भुगतान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पेंशन एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से प्रत्येक तीन महीने में लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है। पिछली किस्त 20 मार्च को आई थी, लेकिन जून माह की देय किस्त अब तक जारी नहीं हुई है। पेंशन न मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...