मिर्जापुर, फरवरी 10 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के न्यू वीआईपी रोड गेट नंबर दो के पास का एक वीडियो सोमवार की शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक कथित भिखारी दिव्यांग की दरोगा लाठी से पिटाई कर रहे हैं। वायरल वीडियो को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने संज्ञान में लिया। पिटाई करने वाले दरोगा सुनील कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर विंध्याचल मंदिर परिसर में एक दिव्यांग को लाठी से मारते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की पुलिस अधिकारियों से जांच कराई गई। जांच में पता चला कि गेट नंबर दो पर एक दिव्यांग भिखारी आने जाने वाले दर्शनार्थियों से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.