मुजफ्फर नगर, अप्रैल 16 -- जानसठ। तहसील के गांव मंतौड़ी निवासी दिव्यांग सचिन पुत्र आनंदपाल ने तहसील में एसडीएम राजकुमार भारती को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, जिससे मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। खेत तक जाने के लिए एक पुराना रास्ता पिछले लगभग 20-30 वर्षों से निरंतर उपयोग में था। उक्त रास्ते से ही वह अपने खेत तक आवागमन करता था। वर्तमान में गांव के एक व्यक्ति के द्वारा उक्त रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण वह अपने खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे खड़ी फसल सूख रही है तथा अत्यधिक आर्थिक क्षति हो रही है। खेत तक पहुंचने का कोई अन्य रास्ता उपलब्ध नहीं है। पीड़ित दिव्यांग ने एसडीएम से रास्ता खुलवाने की मांग की है। एसडीएम ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्त...