मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सकरा। नगर पंचायत के दिव्यांग विशाल कुमार सिंह को आवास योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। इसको लेकर शनिवार को विशाल सिंह ने डीएम और कार्यपालक पदाधिकारी सकरा से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पर्यवेक्षक ने रिश्वत लेकर अयोग्य लोगों को योजना का लाभार्थी बना दिया है। रिश्वत नहीं देने पर सूची से नाम हटा दिया गया है। उन्होंने नगर पंचायत के सभी वार्डों में स्थल जांच कराने की मांग की है। इधर, कार्यपालक पदाधिकारी से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...