सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- रीगा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात एक दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपित ने दिव्यांग के साथ मारपीट भी किए जाने की बात कहीं गयी है। इस बावत दिव्यांग के चाचा ने रीगा थाना में आवेदन देकर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, पीड़िता के चाचा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी भतीजी मंदबुद्धि और दिव्यांग है। सोमवार सुबह शिव मंदिर जल चढ़ाने गयी थी। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटी। उसकी तलाश की गयी तो पता चला कि श्याम राय उसे फुसलाकर कहीं ले गया। इसी दौरान देर रात गांव के सरेह में पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। उसे घर लाया गया, जहां होश में आने के बाद उसने पूरी घटना बताई। आरोपित के घर ...